{"_id":"5b9971b9867a557ea37f54d4","slug":"11536782777-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर फेंका गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकर फेंका गया युवक का शव
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पतारा (कानपुर)। पुलिस चौकी क्षेत्र के ककरहिया गांव के निकट बुधवार की सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। हत्यारे उसका एक हाथ भी काट ले गए थे जबकि, किसी हथियार से चेहरे को भी बुरी तरह से कुचल दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुधवार की सुबह किसी ने पुलिस को ककरहिया गांव के बाहर सूनसान इलाके में एक युवक का हत्याकर फेंका गया शव पड़े होने की सूचना दी। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे। इधर, कुछ देर बाद ही कोतवाल दिलीप कुमार बिंद भी वहां पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव निवस्त्र पड़ा था। जबकि, उसका दाहिना हाथ ऊपर से कटा हुआ था। मौके पर आसपास खून भी फैला हुआ था जो सूखकर काला पड़ गया था। वहीं हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी किसी हथियार के विकृत कर दिया था। पुलिस का मानना है कि युवक के हाथ में उसका नाम लिखा होगा, जिसके चलते हत्यारों ने हाथ ही काट दिया जबकि, चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया। ककरहिया गांव के पास युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन, शव की पहचान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस ने अवैध संबंधों में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बताया कि जिस जगह शव बरामद हुआ, उससे कुछ दूरी पर बंबा भी बहता है, संभवत हत्यारों ने युवक का हाथ काटने के बाद बंबे में बहा दिया होगा। बताया कि बंबे का बहाव तेज होने के चलते फिलहाल कटा हुआ हाथ बरामद नहीं हो सका है।