{"_id":"5a8f0b6c4f1c1bdd0b8b567e","slug":"11519324012-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर में तीन करोड़ 59 लाख की लागत से अत्याधुनिक कान्हा गोशाला बनेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
शहर में गोशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। गोशाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। हर श्रेणी का गोवंश अलग-अलग रखने की सुविधा होगी। इसमें पीने के पानी के साथ चारा के भी इंतजाम होंगे। गोशाला निर्माण के लिए अंदौली, खंभापुर, अजगवां में नगर पालिका परिषद ने जमीन चिह्नित करने के बाद निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। गोशाला कांजी हाउस का भी काम करेगा।
ईओ नगर पालिका रश्मि भारती ने बताया कि शहर में अन्ना पशु बड़ी समस्या हैं। कांजी हाउस न होने के कारण फिलहाल इनका कोई विकल्प भी नहीं है। शासन ने कान्हा गोशाला की स्थापना की मंशा जताई है। इसी के तहत शहर के तीन मोहल्लों में जमीन की खोज कर शासन को गोशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।