{"_id":"5a7f2f4e4f1c1b462c8b7385","slug":"11518284622-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम फटने से भाई का पंजा क्षतिग्रस्त, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम फटने से भाई का पंजा क्षतिग्रस्त, बहन घायल
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर के फुलवामऊ गांव में शनिवार को पटाखा फटने से एक बच्चे के हाथ का पंजा उड़ गया। चचेरी बहन भी घायल हो गई। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फुलवामऊ गांव निवासी हरीलाल बाल्मीकि का दस वर्षीय बेटा दीपक और उसकी चचेरी बहन मनीषा 12 पुत्री स्वर्गीय बाबूलाल दोपहर को घर के बाहर खेल रहे थे। उनके हाथ सड़क पर पड़ा पटाखा लग गया। दीपक ने पटाखे में आग लगा दी। वह आग लगाने के बाद मौके से भाग नहीं सका, तभी धमाका हो गया। दीपक के दाहिने हाथ का पंजा क्षतिग्रस्त हो गया। पास में खड़ी मनीषा भी घायल हो गई। धमाका सुनकर ग्रामीण बाहर आए। खेत में काम करने गए परिजनों को खबर दी।
108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने दीपक को रेफर किए जाने की बात कही। परिजनों के कहने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि छह फरवरी को गांव में बारात आई थी। बारात की अगवानी में जमकर आतिशबाजी हुई थी। आतिशबाज का पटाखा छूट गया होगा। उससे ही धमाका होने पर बच्चे चपेट में आए हैं।