फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   115 students on paper, zero attendance; salaries of all teachers withheld

Kanpur News: कागजों में 115 विद्यार्थी, उपस्थिति शून्य, सभी शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 25 Oct 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
115 students on paper, zero attendance; salaries of all teachers withheld
कानपुर। परमट के श्री सरस्वती ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय के ऑनलाइन निरीक्षण में शनिवार को 115 विद्यार्थियों में से एक भी उपस्थित नहीं मिला। इस पर डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी शिक्षकों का अक्तूबर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। सभी को पांच दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस के अनुसार, महाविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों के नियमित उपस्थित नहीं होने के साथ ही प्राचार्य पर शिक्षकों से वसूली कर उन्हें उपस्थिति से छूट देने की शिकायत मिली थी। इस पर शनिवार को वीडियो कॉल के माध्यम से प्राचार्य उमानाथ पांडेय से बात की गई। प्राचार्य ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर 60 और महाविद्यालय स्तर पर 55 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन शनिवार को छात्र संख्या शून्य थी। केवल प्राचार्य उमानाथ पांडेय और शिक्षिका प्रीति उपस्थित थीं। शिक्षक आशुतोष मिश्रा और कमलेश नदारद पाए गए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने पत्र में उल्लेख किया कि वह पहले दो बार निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन दोनों बार महाविद्यालय बंद मिला। मामले की प्रतिलिपि संयुक्त शिक्षा निदेशक और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के रजिस्ट्रार को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed