{"_id":"5c2fb223bdec2256c50f4a92","slug":"111546629667-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक में ट्रक ने मारी टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक में ट्रक ने मारी टक्कर, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा(कानपुर देहात)। शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर कस्बा के पश्चिमी रेलवे फाटक का बूम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। इस दौरान करीब दो घंटा सड़क यातायात बाधित रहा। बूम की मरम्मत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे रेलवे फाटक खुलने के बाद वाहनों के निकलने की जल्दबाजी में एक ट्रक ने पश्चिमी रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दिया। जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन महेंद्र की सूचना पर स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने तकनीकी कर्मचारियों को मरम्मत के लिए भेजा। वहीं, इस दौरान थाना पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। मरम्मत कार्य के दौरान अकबरपुर-शिवली मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। करीब साढ़े छह बजे मरम्मत के बाद फाटक खोलने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं खुला तो दोबारा मरम्मत शुरू की गई। इसके बाद साढ़े सात बजे उसे ठीक किया जा सका। स्टेशन मास्टर ने बताया कि बूम टूटने से रेलवे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि ट्रक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, फाटक ठीक होते ही वाहनों को निकाल कर यातायात सुचारु करवा दिया गया है।