{"_id":"5b9971bc867a557ea77ac277","slug":"111536782780-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया शपथपत्र
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। तहसील क्षेत्र के पड़री-लालपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ बुधवार को बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारकों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को हलफनामे सौंपे। आरोप है कि कोटेदार घटतौली करके उनका राशन कालाबाजारी में बेंचता है। बताया कि बीते दिनों बिधनू थानाक्षेत्र में एक लोडर में लदा खाद्यान्न (चावल और गेहूं) पकड़ा गया था। इसका मुकदमा भी संबंधित थाने में दर्ज किया गया। लेकिन, पूर्ति निरीक्षक जांच और कार्रवाई में खानापूरी कर कोटेदार को बचा रहा है।
गांव निवासी हरिश्चंद्र, संतोष कुमार, अजय कुमार, देवनरायन, गोपल तिवारी, इस्लाम, रामबाबू, पप्पू और रमेशचंद्र सहित अन्य राशन कार्डधारकों ने बताया कि पड़री-लालपुर गांव पंचायत का राशन कोटा लालपुर गांव निवासी असलम के पास है। बताया कि लालपुर, पड़री, रघुनाथपुर और धरमपुर गांवों के कार्डधारकों को राशन बांटता है। इसमें उनके राशन में घटतौली और घपलेबाजी कर प्रति महीने कई क्विंटल गेहूं और चावल के साथ ही किरोसिन बचाकर ब्लैक में बेच देता है।
बताया कि गांववालों की सूचना पर बीते अगस्त के महीने में बिधनू थानाक्षेत्र में राशन का गेहूं और चावल पकड़ा गया था।
दो दिन पहले कोटेदार के खिलाफ शिकायत की जांच करने एसडीएम मीनू राणा लालपुर गांव गईं थीं। उन्होंने राशन कार्डधारकों के बयान लिए थे। लेकिन, शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम को बताया था कि कोटेदार के प्रभाव के चलते कुछ लोग अपने बयान दर्ज नहीं करवा पा रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने उनको तहसील आकर शपथपत्र देने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में बुधवार की दोपहर बाद पहुंचे राशन कार्डधारकों ने एसडीएम को कोटेदार के खिलाफ हलफनामे सौंपे।