फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवती की मौत के तीसरे दिन युवक ने की खुदकुशी

युवती की मौत के तीसरे दिन युवक ने की खुदकुशी

Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत के तीसरे दिन युवक ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर राजेपुर क्रासिंग के निकट ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। वह औरैया जिले के भवानीपुर का रहने वाला था। गुरुवार को वह शहर के मोहल्ला दरोगाबाग में अपनी बहन के यहां आया था। पुलिस को जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए गांव की एक युवती के पिता को जिम्मेदार बताया है। पुलिस के अनुसार युवती की बुधवार को मौत हो गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

औरैया जिले के थाना बेला के गांव भवानीपुर निवासी अमित उर्फ मोनू (21) पुत्र रामबाबू यादव गुरुवार दोपहर शहर के मोहल्ला दरोगाबाग निवासी अपनी बहन सोनी पत्नी मनोज कुमार के यहां आया था। अमित के जीजा मनोज सिपाही हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं। गुरुवार शाम को वह बहन को बिना बताए चला गया और नहीं लौटा। देर रात उसने राजेपुर क्रासिंग के निकट ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंचे दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन


सिपाही मनोज को सूचना दी। उनके मौके पर पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मोनू की गांव की युवती से काफी नजदीकी थी। बुधवार को युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह इस बात से परेशान था कि कहीं युवती के पिता उसके खिलाफ कार्रवाई न करवा दें। चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अमित का विवाह अप्रैल 2017 में जिला कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के गांव माखनपुरवा निवासी मधू से हुआ था। शादी के बाद भी अमित परेशान रहता था। गुरुवार सुबह उसने पत्नी को फोन कर मां राजरानी व अन्य परिजनों का ख्याल रखने की बात कही थी। पत्नी मधू को यह नहीं पता था कि वह पति से आखिरी बार बात कर रही है। अमति दो भाईयों में छोटा था। युवक की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।


- लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर राजेपुर क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदा
- औरैया जिले के भवानीपुर का रहने वाला था, बहन के यहां आया था
- जेब से मिला सुसाइड नोट, अपनी मौत के लिए युवती के पिता को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed