फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बालिका से दुराचार के प्रयास में 15 साल की कैद

बालिका से दुराचार के प्रयास में 15 साल की कैद

Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बालिका से दुराचार के प्रयास में 15 साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बालिका के साथ दुराचार के प्रयास में आरोपी को अदालत ने 15 साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। जुर्माने की रकम पीड़ित बालिका को दी जाएगी।
जसपुरा थाना क्षेत्र में बालिका के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक पहली सितंबर 2015 को शाम करीब चार बजे उसकी 10 वर्षीय भतीजी घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन


उसी बीच पड़ोसी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र मुनेश सिंह उसे जबरन उठा ले गया और नजदीक पशु बांधने वाले स्थान में उसके हाथ-पैर बांधकर दुराचार की कोशिश की। छूटकर भागी भतीजी ने घर आकर जानकारी दी। पुलिस ने धारा 376 (1) आईपीसी और धारा 3/4 पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की। उप निरीक्षक महेश सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जेल मेें है। अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष के सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवभूषण वर्मा व अभियुक्त के अधिवक्ता ने छह गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डीपीएन सिंह ने इस केस का फैसला सुनाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को दोनों ही धाराओं में 15-15 साल की कैद और 15-15 हजार रुपये जुर्माना किया। धारा 342 आईपीसी में एक साल की कैद और एक हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर एक माह जेल में और रहना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित होगी।

- अदालत ने सुनाई सजा, 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed