फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 toppers from kanpur in csjmu phd entrance exam

सीएसजेएमयू प्रशासन ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, कानपुर के 11 टॉपर

Mon, 03 Jun 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
11 toppers from kanpur in csjmu phd entrance exam
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। 24 विषयों में कुल 26 छात्रों ने अपने-अपने विषय में यह परीक्षा टॉप की है। ड्राइंग एंड पेंटिंग और एमए एजुकेशन विषय में संयुक्त रूप से दो-दो टॉपर हैं।
विज्ञापन


ओवरऑल टॉपर्स की सूची में से सबसे अधिक 11 मेधावी अपने कानपुर शहर के हैं। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि सभी विषयों में कुल 354 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई किया है। अब इन छात्रों को दाखिले के लिए साक्षात्कार देना होगा।
विज्ञापन


पहली बार विश्वविद्यालय की तरफ से 15 मई को कराई गई पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में कुल 3811 परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी। प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से सीटों का ब्योरा और रिसर्च गाइड की सूची जारी न किए जाने से खफा शेष छात्रों ने परीक्षा ही नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


302 जेआरएफ सीधे देंगे इंटरव्यू
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग 24 विषयों के यूजीसी-नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले 302 छात्रों को चिन्हित किया गया है जिन्हें सीधे इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इन छात्रों को लिखित परीक्षा से छूट दी गई थी। इस प्रकार प्रवेश के लिए अब कुल 656 अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed