फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 people selling migratory birds arrested, 617 birds of protected species recovered, five dead birds also fou

Kanpur: प्रवासी पक्षी बेचने वाले 11 गिरफ्तार, 617 संरक्षित प्रजाति के पंछी बरामद, पांच मृत भी मिले

Mon, 04 Dec 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Dec 2023 09:19 AM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी मो. लईक, फरहान, मो. रहीस, हनीफ, आसिफ, शाकिर, याकूब, नदीम, कन्नौज निवासी साहिबे आलम के आलावा पक्षी खरीदने आए राजेंद्र व हरीश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
11 people selling migratory birds arrested, 617 birds of protected species recovered, five dead birds also fou
617 संरक्षित प्रजाति के पंछी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रवासी पक्षियों के शिकार का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने रविवार को बाबूपुरवा पुलिस के साथ बाकरगंज स्थित मुर्गा मार्केट में छापा मारा। प्रतिबंधित पक्षियों की खरीद फरोख्त कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया। 617 संरक्षित प्रजाति के पक्षियों को बरामद किया गया। पांच मृत पक्षी भी मिले।

विज्ञापन

इससे पहले महाराजपुर में दो दिन पहले दो नाबालिग समेत चार लोगों को प्रवासी पक्षियों का शिकार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इनसे मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने बाबूपुरवा में कार्रवाई की। नाबालिगों को बाल सुधार गृह और दो शिकारियों महाराजपुर के डिबियापुर निवासी रामपाल व विनोद कुमार को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

इन प्रजातियों के पक्षी हुए बरामद
एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया कि बाकरगंज पक्षी बाजार में कार्रवाई के दौरान 83 हरियल, चार सवन, चार गूस, 13 सुर्खाब, 13 लेसर विसलिंग टील, 78 देसी तोता, 120 तीतर, एक काला तीतर, 21 टीटीहरि, 51 मुनिया, 24 हरा पंखी टील, 59 मलार्ड, एक यूरेसियन कूट, चार गीनिया फॉउल, 50 बजीस, 180 बटेर, 10 टुईया मिली।

इसके दो हरियल और तीन टिटिहरि मृत मिले। पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी मो. लईक, फरहान, मो. रहीस, हनीफ, आसिफ, शाकिर, याकूब, नदीम, कन्नौज निवासी साहिबे आलम के आलावा पक्षी खरीदने आए राजेंद्र व हरीश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed