फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   108 people will meet the president in two days

दो दिन में राष्ट्रपति से मिलेंगे 108 लोग, सीएसजेएमयू सर्किट हाउस में अलग-अलग समय में होगी मुलाकात

Fri, 29 Nov 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
108 people will meet the president in two days
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर आगमन पर उनके मिलने वालों की लंबी सूची है। 30 नवंबर को सीएसजेएमयू और एक दिसंबर को सर्किट हाउस में 108 लोगों का नाम उनसे मिलने वालों में शामिल है। इनमें रामनाथ कोविंद के साथ पढ़ने वाले, उनके रिश्तेदार, कई राजनीतिक दलों के लोग, शिक्षक, उद्यमी, चिकित्सक प्रमुख हैं। कानपुर और राष्ट्रपति के गांव झींझक के रहने वाले 68 लोग 30 नवंबर की शाम को ही सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। कुछ लोग लखनऊ से भी आएंगे। 
विज्ञापन


कानपुर मेट्रो पर चर्चा करेंगे कोविंद
राष्ट्रपति महानगर में शुरू हो रही मेट्रो सेवा को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसके लिए उन्होंने यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव को मिलने के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि वह मेट्रो को लेकर कुछ सुझाव दे सकते हैं। कुमार केशव के नेतृत्व में ही पहले लखनऊ मेट्रो परियोजना का निर्माण हुआ। अब कानपुर में इसका निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन


 

भाभी और रिश्तेदार भी आएंगे मिलने
राष्ट्रपति की बड़ी भाभी विद्यावती कोविंद, इनकी दोनों बेटिया हेमलता और कंचनलता, विद्यावती के दोनों दामाद भी मुलाकात करेंगे। इन लोगों को 30 नवंबर को दिन में साढ़े तीन बजे कानपुर विश्वविद्यालय बुलाया गया है। इसी समय उरई जालौन के तरुन तिवारी भी मिलेंगे।

तरुन उस समय से रामनाथ कोविंद के परिचित हैं जब वह 2014 में लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। सांसद देवेंद्र सिंह भोले के चाचा 81 वर्षीय त्रिभुवन सिंह, कोविंद के भांजे रामशंकर और उनके परिजन एक दिसंबर को सर्किट हाउस में मिलेंगे। 

 

विपश्यना के ट्रस्टी भी करेंगे मुलाकात
राष्ट्रपति से मिलने वालों में सरसौल स्थित विपश्यना केेंद्र के ट्रस्टी अशोक कुमार साहू, अवधेश कुमार शाहू भी शामिल हैं। बर्रा स्थित नित्येश्वर उदासीन आश्रम के स्वामी योगेंद्र मुनि जी महाराज भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति का इस आश्रम से 2001 से नाता है।

बीएनएसडी में रामनाथ कोविंद के साथ पढ़ने वाले 77 वर्षीय विद्या सागर शर्मा, डीएवी कालेज का छात्र अंकित मिश्रा भी मिलेगा। अंकित उस समय बीएनएसडी विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष था, जिस वर्ष कोविंद राष्ट्रपति बने थे। अंकित के नेतृत्व में राष्ट्रपति का सभी छात्रों ने स्वागत किया था।  

साहित्यकाराें की टीम भी मिलेगी
राष्ट्रपति से मिलने वालों में साहित्यकारों की टोली भी शामिल है। नीलांबर नाथ कौशिक, डा राजेश कुमार शुक्ला, हिंदी प्रचारिणी समिति के प्रधान डा. राजीव रंजन पांडेय, अरविंद वाजपेयी के अलावा राजेंद्र नाथ भदौरिया, उद्यमी गोविंद भार्गव, एडवोकेट सज्जन सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed