सर्दी हो रही जानलेवा: कानपुर में आठ दिनों में हार्ट अटैक से 108 मौतें, ऐसे करें बचाव
ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। कानपुर में हार्ट अटैक से मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें।
विस्तार
कानपुर में एक जनवरी से आठ जनवरी तक 108 रोगियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कार्डियोलॉजी प्रबंधन ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके अनुसार 51 रोगियों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा 25 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले हैं। इसके बाद 12 मौतें 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग वालों की है। इसके अलावा जनवरी में अब तक कार्डियोलॉजी में 57 रोगी ब्रॉट डेड लाए गए। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि ब्रॉट डेड आने वाले रोगियों का पर्चा नहीं बनता। इससे इनकी आयु, पता समेत कोई ब्योरा दर्ज नहीं होता है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें।
ऐसे करें बचाव
- बाहर मफलर से कान बांधकर निकलें, दस्ताने पहनें।
- जूते-मोजे पहनकर निकलें।
- तला-भुना, गरिष्ठ भोजन न करें।
- शराब, धूम्रपान और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- रात को ब्लोअर चलाकर न सोएं, कमरा बंद करने के साथ ही ब्लोअर बंद कर लें।