{"_id":"5c4b5924bdec22736d6a0b5c","slug":"101548441892-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी से पहले पिता की उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी से पहले पिता की उठी अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बेटी की शादी से एक दिन पहले ही पिता की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शादी की शहनाई बजने से पहले घर में मातम में छा गया। शुक्रवार को परिजनों ने पिता का अंतिम संस्कार किया गया। देर शाम गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
अचलगंज कस्बा निवासी दिनेश (47) पुत्र रामआसरे कुवैत में नौकरी करता था।
बेटी किरण की शादी के लिए वह एक माह पूर्व कुवैत से घर आया था। शुक्रवार को किरण की बारात आनी थी। बारातियों के स्वागत की तैयारियों में दिनेश जुटा हुआ था। तभी सीने में उसे तेज दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर कानपुर कार्डियोलाजी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश की मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया। इस बीच परिजनों ने दिनेश का अंतिम संस्कार करने के साथ ही शादी की रस्मों को भी पूरा करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार दोपहर को शुक्लागंज में दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद देर शाम शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। किरण की शादी शुक्लागंज निवासी मनोज के साथ तय हुई थी। दिनेश के तीन बेटियां व एक बेटा है। जिसमें एक बेटे व एक बेटी की वह पहले ही शादी कर चुका था। किरण ने बताया कि 5 फरवरी को पिता को वापस कुवैत जाना था।
विज्ञापन
- हृदयगति रुकने से हुई मौत, शादी की तैयारियों में जुटा था पिता
- परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद बेटी की शादी कराई