{"_id":"5b22c7e24f1c1bf16e8b7f50","slug":"101529006050-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक पर गिरा बिजली का तार, मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के डौड़ियापुर गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने व उसकी करंट चपेट में आकर पशुपालक और तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं बचाने के फेर में युवती भी झुलस गई। उसका पीएचसी में इलाज कराया गया।
डौड़ियापुर निवासी ओम सिंह ने बताया कि घर के बाहर पशु-बाड़ा बना है। इसके ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी है। गत दिनों तेज आंधी में लाइन के तार टूट गए थे। बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर नजदीक ही शीशम के पेड़ से बांध दिया था। गुरुवार को हवा के झोंके से आपस में टकराकर तार स्पार्किंग करता हुए टूटकर बाड़े में गिर गया, जिससे वहां बंधे पशु करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे। वहां चारा डालने गए पिता बलवान सिंह (58) भी करंट की चपेट में आ गए। उनको बचाने में पुत्री सरोजिनी (18) भी झुलस गई। जबकि दो भैंसों, एक गाय और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डीएसपी अर्पित कपूर और तहसीलदार सर्वेश कुमार गौर भी पहुंच गए। थाना इंचार्ज शशिभूषण मिश्र ने बताया कि पशुपालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डा. एमके कौशिक ने बताया कि तीनों पशुओं की करंट से झुलसने से मौतें हुई हैं। डीएसपी ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। तहसीलदार ने कहा है कि क्षति का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।