{"_id":"5a8f0b6a4f1c1b3f658b45e6","slug":"101519324010-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ से होगा शहर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ से होगा शहर का कायाकल्प
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद शहर के कायाकल्प कराने की योजना को अंतिम रूप देने जा रही है। 14वें वित्त और अवस्थापना निधि की सात करोड़ की डंप धनराशि से शहर में 104 विभिन्न निर्माण कार्य कराने की तैयारी है। इसमें पार्क, सड़कें, प्रवेश द्वार और कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण कराने की योजना है। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीना मार्च में सभी प्रस्तावित निर्माण कार्यों के टेंडर कराए जाने हैं।
तीन नालों का निर्माण होगा। एक कब्रिस्तान की बाउंड्री के साथ ही महापुरुषों के नाम वाले सात बड़े और तीन मध्यम स्तर के गेटों का निर्माण कराने का प्रस्ताव है। इसी योजना में कलक्ट्रेट के बुद्धा पार्क और अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराने का भी प्रस्ताव शामिल है। एक सामुदायिक शौचालय के अलावा शेष शहर की सड़कें हैं। इन सभी निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं।
पत्रावली अनुमोदन के बाद मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराई जानी है। नए वित्तीय वर्ष में यह सभी निर्माण कराए जाने हैं।
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों के इस्टीमेट तैयार कराने के बाद पत्रावली का अनुमोदन कराया जा चुका है। मार्च महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जानी है। नए वित्तीय वर्ष में निर्माण शुरू हो जाएंगे।