फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सदर विधायक के भाई सुधांशु समेत तीन बने रणछोड़

सदर विधायक के भाई सुधांशु समेत तीन बने रणछोड़

Fri, 10 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक के भाई सुधांशु समेत तीन बने रणछोड़
फर्रुखाबाद। सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चचेरे भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी समेत तीन ने पर्चा वापस लेकर चुनावी मैदान छोड़ दिया है। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में से एक और कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में दो ने पर्चा वापस कर लिया है।
विज्ञापन



नगर पालिका सदर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, सपा, बसपा और बसपा प्रत्याशी समेत 17 लोगों नामांकन कराकर चुनावी मैदान में उतरे थे। इसमें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चचेरे भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी भी शामिल थे। भाजपा नेता सुधांशु दत्त द्विवेदी के मैदान में आते से भाजपा में अंदरूनी हलचल शुरू हो गई। कई प्रकार की चर्चाओं से चुनावी बाजार गर्म हो गया। शुक्रवार को पर्चा वापसी के दिन सदर विधायक के भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी ने अध्यक्ष पद के लिए
विज्ञापन




चुनाव के मैदान से हटने को अपना पर्चा वापस कर लिया। इसके अलावा सदर सीट से कृष्ण कन्हैया सक्सेना व आभा सिंह भी पर्चा वापस लेकर चुनावी मैदान े छोड़ गए। अब सदर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अध्यक्ष पद के लिए 32 लोगों ने नामांकन कराया था। इसमें से एक का पर्चा कम आयु होने के कारण खारिज हो गया था। पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल ने चुनाव मैदान को छोड़ने के लिए अपना पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन कराया था। इन सभी के पर्चे जांच में वैध पाए गए थे। पर्चा वापसी के दिन प्रत्याशी नीतू और पूजा अपना पर्चा वापस लेकर मैदान से हट गए। अब इस नगर पंचायत में 14 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।



सदर विधायक के भाई सुधांशु रणछोड़
सदर, मोहम्मदाबाद और कमालगंज से छह ने वापस लिए पर्चे
अब सदर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed