{"_id":"5a05ede84f1c1bdb538bc5d7","slug":"101510338024-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत रेजीमेंट सेंटर में होगी रिलेशनशिप1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में होगी रिलेशनशिप1
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में होगी रिलेशनशिप भर्ती
13 से 18 नवंबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेंटर में कार्यरत व सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों की भर्ती 13 से 18 नवंबर के बीच होगी। भर्ती में 12 प्रदेशों के रहने वाले युवा भाग ले सकेंगे।
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में होने वाली भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत होने वाली इस भर्ती में जीडी सोल्जर, क्लर्क, स्पोर्ट्स मैन और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। एडज्यूटेंट मेजर रूपक ठाकुर ने बताया कि सोल्जर जनरल ड्युटी के पदों पर 13 और 14 नवंबर को भर्ती होगी। जनरल ड्यूटी स्पोर्ट्स मैन पद पर 15 नवंबर को, ट्रेडमैन और क्लर्क पद के लिए 16 नवंबर को भर्ती होगी। 17 नवंबर को म्यूजीशियन और 18 नबंवर को स्पोर्टसमैन पद के लिए दक्षता परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षण में पास होेने वाले अभ्यर्थियों का स्वास्थय परीक्षण 22 नवंबर को होगा। मेडिकल परीक्षा में पास होने पर लिखित परीक्षा 28 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, देहली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, और छत्तीसगढ़ के राजपूत, गुर्जर, जाट, अहीर, मुस्लिम और ब्राह्मण भाग ले सकेंगे। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बंगाली युवक भी भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
भर्ती के समय लाने होगें यह प्रमाण पत्र
एडज्यूअेंट मेजर रूपक ठाकुर ने बताया कि भर्ती के समय युवकों को अपने साथ रिकार्ड से जारी किया गए रिलेशन प्रमाण पत्र, कक्षा 10 व 12 का अंक पत्र व प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एनसीसी/ खेलकूद के प्रमाण पत्र की मूल व छाया प्रति लानी होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी को हाल में ही खीचीं गई 10 पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो भी लाना अनिवार्य होगा। एडज्यूटेंट ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले अभ्यर्थी पर कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
क्या है योग्यता
- सैनिक जनरल ड्युटी व स्पोर्टस मैन पदों के लिए अभ्यर्थी को दसवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक के साथ 45 प्रतिशत अंक के साथ पास होना आवश्यक है। सैनिक ट्रेडसमैन और म्यूजीशिन पद के लिए दसवीं पास और सैनिक क्लर्क पद पर अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्रत्येक विषय के साथ ही 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
किस प्रदेश की कौन सी जातियों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
जाति प्रदेश
- राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़।
- जाट उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान।
- अहीर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड़।
- बंगाली पश्चिम बंगाल और त्रिपुुरा
- मुस्लिम सभी प्रदेशों के मुस्लिम