{"_id":"59b983684f1c1bb2688b4636","slug":"101505330024-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटी पेट्रोल पंप की अंडरग्राउंड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटी पेट्रोल पंप की अंडरग्राउंड लाइन
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर के दलगंजन तिराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप की अंडर ग्राउंड लाइन बुधवार की देर शाम धमाके के साथ फट गई। इससे पंप पर पेट्रोल भराने आए दो बाइक सवार मामूली रूप से चुटहिल हो गए। धमाके के कारण पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अग्नि शमन यंत्र एकत्र किए गए, लेकिन कहीं भी आग न लगने पर राहत की सांस ली गई। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि आग लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
शहर के अलगंजन तिराहे के सामने लाला अमरनाथ के नाम से पेट्रोल पंप है। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे अचानक पेट्रोल पंप की अंडर ग्राउंड लाइन तेज धमाके से साथ फट गई। धमाके में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार हरनारायण निवासी उमरारखेड़ा और अखिलेश निवासी ग्राम रूरा अड्डू मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं धमाका होने से रोड पर हड़कंप मच गया। पेट्रोल भराने के लिए खड़े लोग बाहर की ओर भागने लगे। पंप के कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्रों से लाइन पर छिड़काव शुरू कर दिया। फिलहाल आग नहीं लग सकी। इससे हादसा टल गया।
पंप के मालिक राजीव कुमार ने बताय कि लाइन में कहीं गैस बनने के कारण धमाका हुआ था। फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि पंप की लाइन सालों पुरानी हो गई है। हो सकता है कि इसी वजह से उसमें कहीं गैस बनी हो और फिर धमाका हुआ हो। वहीं इस बारे में कोतवाली के एसएसआई बीरेंद्र यादव पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
धमाके के साथ फटी पेट्रोल पंप की अंडर ग्राउंड लाइन
-फर्श उखड़ने से दो बाइक सवार चुटहिल
-पंप पर मचा हड़कंप, मरम्मत भी हुई शुरू