{"_id":"596e56384f1c1bdb578b4868","slug":"101500403256-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडु नदी डूब रहीं दो किशोरियों को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडु नदी डूब रहीं दो किशोरियों को बचाया, एक लापता
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर। थानाक्षेत्र के दूलीखेड़ा गांव में खेत से लौट रही तीन किशोरियों पांडु नदी में गिर गईं। उनकी चीख पुकार सुनकर खेतों में मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन एक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। ग्राम प्रधान के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ने से इस नदी में भी उफान है।
दूलीखेड़ा गांव के मजरा भरोसे पुरवा निवासी राजू की बेटी शिवानी (12) मंगलवार शाम को दो अन्य सहेलियों के साथ खेत गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों लौट रही थीं, तभी पांडु नदी के किनारे से निकलते समय शिवानी नदी में गिर गई। सहेलियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगीं।
शोर सुनकर खेतों में मौजूद लोग भागकर पहुंचे और दो को बचा लिया, लेकिन शिवानी का कहीं पता नहीं चला है। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे हैं। एसओ उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने सूचना दी है फोर्स को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर औरास थानाक्षेत्र के पुरथ्यांवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव पत्नी पूजा के साथ सोमवार सुबह गांव के बगल से निकली शारदा नहर के किनारे खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर को उसका बड़ा बेटा विशाल (6) अपने छोटे भाई विकास (4) के साथ माता-पिता को खाना देने जा रहा था। पुरथ्यांवा पुल से नहर पटरी पर खेत की तरफ जाते समय पैर फिसलने से विकास नहर में गिर गया था। तेज बहाव होने से वह बह गया था।
भाई को डूबता देख विशाल ने शोर मचाया था, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश कराई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार सुबह ग्रामीण बच्चे को खोजते हुए नहर के किनारे-किनारे जा रहे थे।
तभी किसी ने घटनास्थल से करीब तीस किमी दूर लखनऊ जिले के नबीनगर गांव के सामने झील में बच्चे का शव फंसा होने की जानकारी दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एसओ नारदमुनि सिंह ने मृतक के पिता से लिखित में लेकर शव उन्हें सौंप दिया।
-पुलिस गोताखोर तलाश में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो