{"_id":"595be0684f1c1be96d8b4882","slug":"101499193448-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्दानी ने लुटेरे को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्दानी ने लुटेरे को पकड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्दानी ने लुटेरे को पकड़ा
कानपुर। किदवईनगर में मंगलवार को युवती की बहादुरी के आगे लुटेरा पस्त हो गया। वह बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी कि रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसकी चेन लूट ली। तभी युवती के लुटेरे को पकड़ने से बाइक स्लिप हो गई। एक लुटेरा तो भाग गया, लेकिन दूसरे को युवती ने भीड़ की मदद से दबोच लिया। उसको पीटते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
उरई निवासी संतोष गुप्ता की बेटी प्रीति (25) एक सप्ताह पूर्व किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट निवासी बहन ज्योति के घर आई थी। वह मंगलवार को ज्योति के साथ किदवईनगर बाजार गई थी। वहां से वह रिक्शे से घर लौट रही थी। वह राधा माधव मंदिर के पास पहुंची थी कि बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर प्रीति की चेन तोड़ ली।
प्रीति इतनी सचेत होकर रिक्शे में बैठी थी कि लुटेरे ने जैसे ही उसकी चेन तोड़ी। उसने लुटेरे को पकड़ लिया। जिससे लुटेरों की बाइक स्लिप हो गई। आनन फानन में बाइक चला रहा लुटेरा गाड़ी उठाकर भाग निकला और उसका साथी छूट गया। उसका साथी भागकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जाकर छुप गया। जिसे देख प्रीति वहां पहुंच गई। लुटेरे ने उससे हाथापाई भी की, लेकिन उसने लुटेरे को भागने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
इस बीच शोर शराबे को सुनकर इलाकाई लोग वहां पहुंचकर लुटेरे को दबोच लिया। उसको पीटते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ ने बताया कि पहाड़पुर के जरेला ठाकुर को पकड़ा गया है। वह शातिर लुटेरा है। उसने पांच महीने पहले बिधनू में दरोगा में गोली भी चलाई थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
- उरई निवासी है, त्रिमूर्ति अपार्टमेंट निवासी बहन से मिलने आई थी
- बाजार से लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूटी थी