{"_id":"59510ff14f1c1b062b8b461e","slug":"101498484721-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवका का शव
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असोहा। पुरवा कोतवाली के गांव मनिकापुर में मामा के घर आए भांजे का शव गांव के बाहर आम की बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की चर्चा रही।
असोहा थाना क्षेत्र के महीपतखेडा निवासी मुकेश (24) पुत्र रामबालक रविवार आमने मामा श्यामबिहारी निवासी मनिकापुर कोतवाली पुरवा के घर सोमवार सुबह आया था। दोपहर घर से आधा किलोमीटर दूर गांव के बाहर शिवरतन की आम की बाग में मुकेश का रस्सी से शव लटका मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक मुकेश दो भाइयों में छोटा था।
मुकेश जेसीबी चलाता था और अक्सर मामा के घर आता रहता था। शनिवार को वह मामा के घर आया था और शाम को चला गया था। रविवार सुबह वह दोबारा आया था। उसके बाद ही उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों की माने तो मुकेश का मनिकापुर में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए वह मामा के घर अक्सर आता-जात रहता था। परिजनों को जानकारी होेने पर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
रविवार को आया था मामा के घर
ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की चर्चा