फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 crore spent on this problem in bundelkhand

बुंदेलखंड में इस समस्या को दूर करने के लिए खर्च हो गए 100 करोड़ लेकिन समस्या जस की तस

Thu, 09 Nov 2017 06:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
100 crore spent on this problem in bundelkhand
बुंदेलखंड में यूं दिखते हैं जगह-जगह अन्ना गायों के झुंड - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड को मिला 7700 करोड़ वाला विशेष पैकेज भी अन्ना प्रथा से निजात नहीं दिला पाया। पैकेज में एक अरब रुपये पशुओं की बदहाली दूर करने के लिए दिए गए थे। सब खर्च हो गए पर यहां के पशुओं की बदहाली दूर नहीं हुई। 
विज्ञापन


वर्ष 2009-10 में केंद्र सरकार के बुंदेलखंड विशेष पैकेज में अन्ना प्रथा के खात्मे और नस्ल सुधार आदि के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसमें अन्ना प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान भी शामिल था। इस अभियान के लिए पैकेज में एक करोड़ 92 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन बीती अवधि में अन्ना प्रथा और बढ़ गई। मौजूदा में सिर्फ चित्रकूटधाम मंडल में ही 2,58,447 अन्ना मवेशी हैं। यह आंकड़े खुद पशु पालन विभाग के हैं। पूरे मंडल में कुल 19,48,809 मवेशी हैं। इनमें 12,90,381 गायें दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड पैकेज में बकरी पालन के लिए 11 करोड़ 25 लाख रुपये दिए गए थे। लाभार्थियों को 10 बकरी और एक बकरा दिया गया। इनमें इक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकांश बकरियां मर गईं। चारा ब्लाक बनाने के लिए यूनिट की स्थापना को 3 करोड़ 58 लाख रुपये दिए गए थे। कहीं भी चारे की यूनिटें कारगर नहीं हुईं। मांस प्रसंस्करण इकाई स्थापना को 4 करोड़ रुपये दिए थे। पैकेज में लगभग वह सभी मदें शामिल थीं जिनसे बुंदेलखंड में पशु पालन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड विशेष पैकेज में पशु पालन संबंधी दिए गए बजट का मदवार ब्योरा- 

1. अन्ना प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान- 1.90 करोड़।
2. चारा बैंक की स्थापना- 2.10 करोड़।
3. एनजीओ के जरिए कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्थापना- 15.33 करोड़।
4. चारा ब्लाक बनाने की यूनिट स्थापना- 11.25 करोड़।
5. पशु अस्पतालों का आधुनिकीकरण - 13.50 करोड़।
6. टीकाकरण अभियान व प्रशिक्षण- 11.33 करोड़। 
7. द्रव्य नाइट्रोजन परिवहन, गर्भाधान कार्यक्रम- 2.97 करोड़।
8. मांस प्रसंस्करण इकाई स्थापना- 4 करोड़।
9. पशु अस्पतालों का आधुनिकीकरण- 13.50 करोड़।
10. सचल पशु अस्पताल व कृत्रिम गर्भाधान केंद्र- 5.64 करोड़।
11. कृमिहारक अभियान- 1.64 करोड़।
12. ग्राम्य दुग्ध सहकारी समितियां- 2.80 करोड़।
13. दुग्ध परिवहन- 00.84 लाख।
14. दुग्ध संगठन, मूल्य निर्धारण अनुदान- 11 करोड़।
15. तकनीकी कार्यक्रम- 00.70 लाख।
16. पशु खाद्य सहायता- 1.40 करोड़।
17. प्रशिक्षण व विस्तार गतिविधियां- 00.29 लाख।
18. दुग्ध क्षेत्र ढांचगत विकास- 9.65 करोड़। 


चित्रकूटधाम मंडल में गाय और अन्ना गाय-

जनपद     कुल मवेशी     अन्ना मवेशी
बांदा         6,38,698     91,312
चित्रकूट     5,81,240     62,046
महोबा     3,98,484     37,172
हमीरपुर     3,30,387     68,917
--------------------------------
कुल योग 19,48,809  2,58,447
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed