{"_id":"67929484cf953b4e180e5a38","slug":"10-years-imprisonment-to-teenager-found-guilty-of-raping-mentally-retarded-person-kanpur-news-c-12-1-knp1074-979000-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हत्यारों ने बेरहमी से मारा, शरीर पर 15 से अधिक मिले वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हत्यारों ने बेरहमी से मारा, शरीर पर 15 से अधिक मिले वार
Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोहिणी के मजरा श्यामगढ़ में बीएससी छात्र विकास की हत्यारों ने बेरहमी से हत्या की। चेहरे पर किसी धारदार हथियार से 15 से अधिक वार किए गए थे। इससे चेहरा बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया था और शव खून से रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को 50 मीटर दायरे में कई जगह खून बिखरा मिला। चप्पल, जैकेट व टूटा मोबाइल भी पड़ा मिला। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि दौड़ाकर हत्यारों ने वार किए। वहीं हाथों में मिले चोट के निशान से अनुमान लगाया गया कि मृतक ने हत्यारों से बचाव करने की कोशिश की। देर रात पहुंचे एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व एएसपी राजेश पांडेय ने घटना स्थल पर छानबीन की। गांव के लोगों के अलावा परिवार के लोगों से घटना की वजह जानने की कोशिश की। विकास के पिता रामविलास ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश व दुश्मनी नहीं है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता हैं। इधर जिस तरह वारदात को हत्यारों ने अंजाम दिया है। इसको लेकर रंजिश होना या फिर प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा रही। हालांकि पुलिस भी इन्हीं बिंदुआें पर जांच कर रही है।
...................
इकलौते बेटे की मौत पर बदहवाश रही मां अर्चना
बेटे की हत्या के बाद पिता रामविलास व मां अर्चना का हाल बेहाल रहा। पिता ने बताया कि विकास उसका इकलौता बेटा था। उसकी दो बेटी है। बड़ी बेटी रचना की शादी हो गई, छोटी बेटी सलोनी है। भाई की मौत पर बहने भी बिलखती रहीं।
विज्ञापन
..................
विकास से काफी देर तक कुछ लोग बंबी पर करते रहे बात
विकास की हत्या के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि शाम छह बजे के करीब विकास बंबी किनारे खड़ा था उसके पास दो लड़के खड़े होकर बात कर रहे थे। मगर किसी को अनहोनी का आभास नहीं हुआ। इसके कुछ देर बाद ही वहीं पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि खेतों से चिल्लाने की आवाज आई थी, मगर खेतों पर किसानों के रखवाली करने को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया।