फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 years imprisonment for raping a teenager

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कैद

Thu, 17 Jul 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for raping a teenager
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को साथ लेजाकर दुष्कर्म करने के मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

डेरापुर के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी 17 जनवरी 2019 को एक कॉलेज गई थी। इसके बाद वह घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे मंगलपुर क्षेत्र के गांव भंदेमऊ निवासी इंदल अपने साथी अंतापुर निवासी रवि, दनियापुर निवासी पप्पू व विनय के साथ ले गया है। पुलिस ने आरोप व तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए किशोरी को बरामद करने के बाद उसके बयान व चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर इंदल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोप पत्र अदालत में पेश किए। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर नाम हटा दिए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज-13/पॉक्सो एक्ट शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी।बुधवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी इंदल को दोषी ठहराया। साथ ही उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को दिए जाने व अर्थदंड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed