फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 transformers are blowing up every day, only three can be repaired in the workshop

Kanpur News: हर दिन फुंक रहे 10 ट्रांसफार्मर, वर्कशॉप में केवल तीन की हो पा रही मरम्मत

Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
10 transformers are blowing up every day, only three can be repaired in the workshop
कानपुर देहात। हर दिन 10 ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत है। इधर वर्कशॉप में केवल तीन ट्रांसफार्मरों की ही मरम्मत हो पा रही है। ऐसे में समय सीमा में फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा पा रहे हैं। हालात ये हैं कि कई ट्रांसफार्मर 10 दिन से फुंके पड़े हैं। बिजली गुल है और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में जरूरी सावधानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द झांड़ियां उगी हैं। कनेक्शनों के लोड की बैलेंसिंग नहीं है तो कहीं अर्थिंग ठीक से नहीं की गई है। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में लापरवाही से धड़ाधड़ ट्रांसफार्मर फुंके हैं। हर दिन दस ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत है। जैनपुर स्थित वर्कशॉप में कानपुर व आगरा की ठेकेदार फर्म को ठेका मिला है।
विज्ञापन

करीब 80 लाख रुपये में पूरे साल ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने हैं। अब तक ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर करीब 50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इधर, ठेकेदार फर्म जरूरत के अनुसार कर्मी नहीं लगाए हैं। स्थिति यह है कि वाइंडिंग सेक्शन में चार कर्मी की जरूरत है। इसमें से केवल दो कर्मी भी उपलब्ध हैं। कॉइल वाइंडिंग में जरूरत पर नहीं होने से ट्रांसफार्मर की असेंबली और टैंकिंग (कॉइल ट्रांसफार्मर टैंक में डालने) के काम पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिन की स्थिति पर नजर डालें तो 27 सितंबर को आठ ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना वर्कशॉप में दी गई। जबकि 28 सितंबर को 15 ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी गई। इसी प्रकार 29 सितंबर को भी सात ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना वर्कशॉप भेजी गई। जबकि तीन दिनों में केवल नौ ट्रांसफार्मर ही भेजे जा सके। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का लक्ष्य तय है। वर्कशॉप में सुस्त गति से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत से तय समय में ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहे हैं।
..................
बयान........
हर दिन 10 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जबकि वर्कशॉप में इस समय वाइंडर की कमी से केवल तीन ट्रांसफार्मर ही ठीक हो पा रहे हैं। ठेकेदार फर्म के सुपरवाइजरों से नाराजगी जताई गई है। इसके साथ ही ठेकेदारों को काली सूची में डालने का अल्टीमेटम भी दिए गया है। वर्क ऑर्डर में प्रति ठेकेदार हर दिन दस ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने की शर्त है। इस शर्त के अनुसार ठेकेदार जॉब वर्क नहीं कर पा रहे हैं। इधर समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। - कुसुम चंद्रा, एसडीओ वर्कशॉप जैनपुर

...........................
करीब 99 ट्रांसफार्मर बदलना लंबित
जिले में मौजूदा स्थिति में करीब 99 ट्रांसफार्मर बदलना लंबित है। इसमें 63 केवी के करीब 20, 25 केवी के करीब 70 और 10 केवी के नौ ट्रांसफार्मर हैं।
.................
एक सप्ताह से अधिक समय से फुंके ट्रांसफार्मरों पर एक नजर
अंगूरी, अकोड़ी, यादवपुरवा, भवनपुर मिंडाकुआ, जादेपुर शोभन, किशनपुर, बरौली-नोनापुर, संगसियापुर, धरऊ, मंगोलपुर
......................
दो माह में दगा दे गए 485 ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर फुंकने में पुखरायां खंड सबसे आगे हैं। यहां अगस्त व सितंबर में 206 ट्रांसफार्मर फुंक गए। 25 केवी के 125, 63 केवी के 25, 10 केवी के 28, 16 केवी के 15, 100 केवी के 11, 250 केवी का एक और 400 केवी का एक ट्रांसफार्मर फुंका। दूसरे पायदान पर रनियां खंड है। कुल 145 ट्रांसफार्मर दगा दे गए। इसमें 25 केवी के 81 ट्रांसफार्मर फुंके। 63 केवी के 29, 10 केवी के 14, 16 केवी के 16, 100 केवी के तीन, 250 केवी का एक और 400 केवी का एक ट्रांसफार्मर फुंका जबकि झींझक खंड में कुल 134 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। 25 केवी के 82 ट्रांसफार्मर फुंके। 63 केवी के 12, 10 केवी के 16, 16 केवी के 19, 100 केवी के तीन और 250 केवी के दो ट्रांसफार्मर फुंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed