फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 State Polytechnics to be made Center of Excellence in Uttar Pradesh

यूपी: 10 राजकीय पॉलिटेक्निक बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव

Sat, 16 Apr 2022 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 08:52 AM IST
सार

युवाओं को और बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध कराने और उनकी स्किल्स में वृद्धि करने के लिए प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 

विज्ञापन
10 State Polytechnics to be made Center of Excellence in Uttar Pradesh
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के दस राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इन संस्थानों को प्रदेश के मॉडल संस्थानों के रूप में प्रदर्शित करने की योजना है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारी पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और बुंदेलखंड प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रों से दो दो संस्थानों को सूची में शामिल करने की तैयारियां कर रहे हैं। संस्थानों के चयन के बाद उनमें एआईसीटीई की से ओर से बताई गईं कमियों को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन

उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होने जा रहे पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन संस्थानों में वाईफाई, ई लाइब्रेरी, प्लेसमेंट सेल, सभी लैबों में उपयुक्त यंत्र, स्मार्ट और वर्चुअल क्लास रूम, लैंग्वेज लैब और इनोवेशन सेल आदि बनाई जाएगी। साथ ही शिक्षकों की कमी भी दूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए जा सकते हैं सेंटर 
निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा दस संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी तैयारी चल रही हैं। इसके अंतर्गत बनने वाले सेंटर्स के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और प्रांतों के छात्र आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने आगे बताया कि कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा के संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed