फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 E buses of two routes closed due to losses, preparation to change the route of two more buses

Kanpur: घाटे की वजह से दो रूटों की 10-ई बसें बंद, दो और रूटों की बसों का मार्ग बदलने की तैयारी

Tue, 24 Jan 2023 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jan 2023 06:19 PM IST
सार

ई-बस प्रबंधन ने कम यात्री लोड होने की वजह से दो और रूटों की बसों का मार्ग बदलने की तैयारी कर ली है। साथ ही, दस बसों का संचालन बंद कर दिया है।

विज्ञापन
10 E buses of two routes closed due to losses, preparation to change the route of two more buses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कम यात्रियों के सफर करने से ई-बस प्रबंधन ने दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद कर दिया है। यहां की बसें अब दूसरे रूटों पर चलाईं जा रही हैं। इसके साथ ही दो और रूटों की बसें बदलने की तैयारी हैं। इसका सर्वे प्रबंधन करा रहा है।

विज्ञापन

इन दो रूटों की बसें बंद कर दूसरे रूटों पर चलने लगीं

  • चकेरी से टाटमिल होकर जीटी रोड, चिड़ियाघर होते हुए गंगा बैराज तक चलने वाली पांच बसों को बंद कर दिया गया है। यहां की बसों को रनियां तक शुरू कर दिया गया है। ये बसें फजलगंज होते हुए रनियां जाती हैं।
  • विज्ञापन
  • चकेरी से नौबस्ता, यशोदानगर होते हुए पनकी पड़ाव तक चलने वाली पांच ई-बसों को बंद कर दिया गया है। इन बसों का संचालन रामादेवी, नौबस्ता, रमईपुर और साढ़ रूट पर कर जा रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इन दो रूटों पर भी घाटा, बदलने की तैयारी

  • फूलबाग से बड़ा चौराहा, रावतपुर क्रॉसिंग होते हुए जनक वाटिका।
  •  नौबस्ता से यशोदानगर रूट।

फरवरी में जाजमऊ-कैंट सेवा होगी शुरू
जाजमऊ की टेनरियों और कारखानों में कार्यरत मजदूरों को शाम को छुट्टी के समय नई चुंगी स्टॉपेज से बसें नहीं मिलती हैं। इसका संज्ञान ई-बस प्रबंधन ने लिया है। प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि फरवरी से रूट रिवाइज होने पर जाजमऊ से कैंट होकर परेड रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।

अभी तक सर्किट हाउस होते हुए कैंट से बसें जाजमऊ जा रही हैं, लेकिन वापसी कैंट की तरफ से नहीं करती हैं। शाम को छह से सात बजे तक बड़ी संख्या में यात्री नई चुंगी स्टॉपेज पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इसलिए इस रूट पर बस संचालन का निर्णय लिया गया है।

यात्री लोड कम मिलने पर दो रूटों को बदल दिया गया है। पनकी और गंगा बैराज रूट पर 10 बसों को बंद कर रनियां और रमईपुर रूट पर उनका संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग के हिसाब से प्रबंधन रूटों की समीक्षा लगातार करता है।  -आरके उपाध्याय, प्रबंधक परिचालन, ई-बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed