इटावा में व्यापारी भाइयों से 10.90 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पंसारी बाजार निवासी शुभम और सुमित पुत्र राजेश गुप्ता चीनी के थोक व्यापारी हैं। उनकी बड़ा चौराहे पर राजेश ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। दोपहर एक बजे दोनों भाई बाइक से रेलमंडी स्थित एचडीएफसी बैंक जा रहे थे। उन्हें किसी दूसरी फर्म के खाते में एकमुश्त 10 लाख 90 हजार रुपये जमा करने थे, लेकिन उनके पास 10 लाख 70 हजार रुपये ही थे। दोनों भाई 20 हजार रुपये लेने के लिए दोबारा फर्म पर लौटे। यहां से झोले में 10.90 लाख रुपये लेकर बाइक से ही बैंक जा रहे थे। सुमित बाइक चला रहे थे और शुभम रुपयों से भरा थैला लेकर बैठे थे।
लधुपुरा तिराहे पर बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीना और भाग निकले। व्यापारी भाइयों ने तमेरी गांव तक बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद यूपी 100 पर वारदात की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर पटेल मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी सिटी रामयश, सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। एसएसपी ने व्यापारी भाइयों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।