फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.25 lakh teenagers in Kanpur dehat will get vaccine from tomorrow, booster dose to 33,155 elderly

कानपुर देहात में 1.25 लाख किशोरों को कल से लगेगी वैक्सीन, 33,155 बुजुर्गों को बूस्टर डोज

Sun, 02 Jan 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh teenagers in Kanpur dehat will get vaccine from tomorrow, booster dose to 33,155 elderly
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में 1.25 लाख किशोर व किशोरियों को कल से कोवाक्सिन लगाई जाएगी। सोमवार को इसका शुभारंभ सभी ब्लॉक की पीएचसी व सीएचसी में किया जाएगा। इसके साथ ही 33,155 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगेगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर व नये स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में शासन की ओर से किशोर, किशोरियों व 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों की सूची सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

उसी आधार पर उनका वैक्सीनेशन कराया जाएगा। किशोर व किशोरियों के लिए कोवाक्सिन व बुुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज अधिकारियों ने मंगवाए हैं। सोमवार से जनपद के 10 ब्लॉक की सीएचसी व पीएचसी में वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीन की तरह बूस्टर डोज बुजुर्गों को लगना अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 1.25 लाख किशोरों को कोवाक्सिन व 33,155 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सोमवार से जनपद के सभी 10 ब्लॉक की सीएचसी व पीएचसी में वैक्सीनेशन कराया जाएगा। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed