फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.12 crore fraud in the name of army job appointment letters also given to four boys case registered

Farrukhabad: सेना में नौकरी के नाम पर 1.12 करोड़ की ठगी, चार लड़कों को नियुक्ति पत्र भी दिए, मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 01:55 PM IST
सार

Farrukhabad News: पीड़ित लड़कों के अनुसार, आरोपियों ने आर्मी नर्सिंग के 11 लाख रुपये प्रति व्यक्ति और अग्निवीर के पांच लाख रुपये लेकर लखनऊ पहुंचना की बात कही थी।

विज्ञापन
1.12 crore fraud in the name of army job appointment letters also given to four boys case registered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर दो शातिरों ने 14 युवकों से एक करोड़ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 30 लाख रुपये खातों में डलवाए गए, जबकि 82 लाख रुपये नकद लिए गए हैं। यही नहीं, युवकों को लखनऊ के गुप्त स्थान पर रखा गया। चार को नियुक्ति पत्र भी दिए।

विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन निवासी शेर सिंह राजपूत ने जहानगंज थाने के गांव पंचूखिरिया निवासी ध्रुव राजपूत और चंदौली जिले के थाना धनपुर के गांव रायपुर निवासी रविकांत यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कहा कि उनका पुत्र कुछ युवकों के साथ सेना की भर्ती की तैयारी कर रहा था। पिछली साल 28 जनवरी सेना में तैनात ध्रुव राजपूत ने गांव में कहा कि उनका दोस्त रविकांत यादव सेना में अफसर है।  वह नौकरी लगवाता है। बातों में आकर हां कर दी, तो उसने रविकांत से बात की। बताया कि आर्मी नर्सिंग के 11 लाख रुपये प्रति व्यक्ति और अग्निवीर के पांच लाख रुपये लेकर लखनऊ पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ 12 लाख रुपये दे दिए
बातचीत के बाद लड़के राजी हो गए और लखनऊ में ध्रुव कुमार ने रविकांत यादव से बात करवा दी। 14 युवकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र दिए आर्मी नर्सिंग के सात ल़ड़कों के 11-11 लाख रुपये शेष के अग्निवीर के पांच-पांच लाख रुपये के हिसाब से 30 लाख रुपये बैंक खातों में और 82 लाख रुपये नकद कुल 1.12 करोड़ रुपये दे दिए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद प्रार्थी के पुत्र और अन्य युवकों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण के लिए बुलाया। किसी गुप्त स्थान पर प्रशिक्षण के लिए रखा गया। चार युवकों को नियुक्ति पत्र भी दिए। इसके बाद जब ध्रुव व रविकांत से नियुक्ति के बारे में पूछा, तो टालमटोल करने लगे। खोजबीन पर पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। दोनों ने जालसाजी व धोखाधड़ी से रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed