फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth murdered by slitting his throat in in-laws' house

ससुराल में युवक की गला रेतकर हत्या

Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in in-laws' house
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पत्नी के साथ ससुराल गया युवक शुक्रवार को लापता हो गया। शनिवार को उसका शव गुरसहायगंज कस्बे से तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शव के पास से बीयर की खाली केन, नमकीन का पाउच और माचिस के साथ उसका मोबाइल मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना के गांव बाधा निवासी जगपाल (23) पंजाब के लुधियाना में स्वेटर बनाने वाली कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर था। 31 मई 2022 को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पप्पू पाल की बेटी ममता के साथ उसकी शादी हुई थी। बुधवार को पत्नी के साथ बहादुरपुर गांव आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चचिया ससुर जयसिंह के साथ गुरसहायगंज बाजार में मक्का की बिक्री करने गया था। यहां से जगपाल लापता हो गया था। शाम तक बहादुरपुर न पहुंचने पर ससुरालियों ने मोबाइल पर कॉल की। घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शनिवार सुबह जगपाल के लापता होने की सूचना पर उन्नाव से पहुंचे उसके चाचा बाबूलाल ने गुरसहायगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कटकैया गांव के पास खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने झाड़ियों में मोबाइल की घंटी सुनी। पास जाकरदेखा तो शव पड़ा मिला। किसानों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के साथ पहुंचे चाचा बाबूराम और ससुरालियों ने जगपाल की शिनाख्त की। जगपाल के शरीर में चोटों के निशान मिलने के साथ गर्दन कटी मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके से तीन बीयर की केन, नमकीन के पाउच, माचिस और मोबाइल बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सर्विलांस और स्वॉट टीम ने छानबीन शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed