{"_id":"68efef683016bd44f00c3455","slug":"youth-dies-after-being-trapped-between-truck-and-container-driver-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1007-138771-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक-कंटेनर के बीच में फंसकर युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक-कंटेनर के बीच में फंसकर युवक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
कन्नौज। नेशनल हाईवे पर बुधवार को दंदौरा बुजुर्ग के निकट ट्रक डिवाइडर पार कर खड़े कंटेनर से जा टकरा गया। कंटेनर के पास खड़ा चालक और उसका मौसरा भाई ट्रक और कंटेनर के बीच में फंस गए। इस हादसे में मौसेरे भाई की मौत हो गई जबकि कंटेनर चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एक घंटा तक जाम लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।
मैनपुरी के कुराउली निवासी पवन सिंह कंटेनर लेकर कानपुर जा रहा था। शहर के दंदौरा बुजुर्ग में पवन सिंह की मौसी रहती हैं। पवन ने कंटेनर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और मौसी से मिलने दंदौरा बुजुर्ग चला गया। वहां से पवन को छोड़ने के लिए मौसेरा भाई रोहित सिंह (22) साथ में आया था। तभी कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर आ गया और कंटेनर से जा टकरा गया। ट्रक और कंटेनर की चपेट में आने से रोहित की मौत हो गई। पवन और वहां से गुजर रहा ग्राम बिहारीपुर निवासी कृपाल सिंह भी घायल हो गया।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने एक लेन को बंद कर दूसरे लेन से वाहनों को गुजारा। हादसे की जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई और सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। रोहित के पिता विजय सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।