फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   young man killed in illicit relations

अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

Sun, 30 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 30 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
young man killed in illicit relations
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव रूरा में 11 दिन पहले युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। पुलिस की मानें तो अवैध संबंधों के कारण गांव के ही पांच लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी फरार हैं। एसपी ने केस का खुलासा करने वाली टीम को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने ठठिया पुलिस व स्वाट टीम को संयुक्त रूप से लगाया था। स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव व थानाध्यक्ष संतोष व्यास ने मिलकर घटना के खुलासे के लिए जांच पड़ताल की। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओ ने बताया कि आलम पुत्र मोहम्मद खान निवासी  खानपुर जनपद औरैया लंबे समय से ठठिया थाने के गांव रूरा में अपने बहनोई के  घर पर रहता था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसके संबंध गांव की एक महिला के साथ हो गए। महिला का पति मुंबई में एक बेकरी में काम करता था। बीते दिनों वह गांव आया तो उसे आलम व अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हुई। इस पर नजरे आलम पुत्र फैय्याज, असलम पुत्र करार खां, बिजली उर्फ बजूल कमर पुत्र अख्तर खां, नूरूल जमा उर्फ कट्टू पुत्र नत्थू खां, राजू उर्फ मो. रियाज पुत्र नूरूल जमां ने मिलकर आलम की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले  दिन 19 अगस्त को उक्त लोगों ने बहाने से आलम को बुलाया और गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद रात होने पर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। 20 अगस्त को मृतक आलम के बहनोई कलीम खां पुत्र बाबू खां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष पुलिस  ने इस मामले में नजरे आलम, असलम व नूरूल जमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  इनके पास से तलाशी के दौरान तमंचा व 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed