फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man killed in crash

हादसे में युवक की मौत

Tue, 10 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 10 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in crash

हरदोई-कन्नौज जनपद की सीमा पर अनियंत्रित डीसीएम ने

विज्ञापन
बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बचाने के प्रयास में डीसीएम खड्ड में जाकर पलट गई। इससे उसके चालक और परिचालक घायल हो गए। वहीं बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हरदोई जनपद के सांडी कसबा निवासी राहुल (26) पुत्र छंगालाल अपने बहनोई शाहाबाद हरदोई निवासी राजीव (30) पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता की बाइक पर बैठकर महादेवी गंगा घाट पर एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

बताया जाता है कि जैसे ही कन्नौज हरदोई जनपद सीमा के निकट गांव कासिमपुर के निकट बाइक सवार पहुंचे तभी कन्नौज से बिलग्राम केला लादकर जा रही डीसीएम ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद डीसीएम खड्ड में जाकर पलट गई।

यह दुर्घटना देखकर आसपास के लोग और राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मल्लावां और कन्नौज पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम में फंसे चालक बबलू (40) पुत्र गुलाम सिंह निवासी केस्त थाना जसवंतनगर जनपद इटावा को बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में बाइक सवार राहुल की  मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं डीसीएम के चालक के अलावा परिचालक रामप्रकाश भी घायल हुए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजीव को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed