{"_id":"65a838a6825579a9cb01a068","slug":"you-will-get-good-marks-in-chemistry-prepare-according-to-marks-distribution-kannauj-news-c-214-1-knj1005-8291-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रसायन विज्ञान में मिलेंगे अच्छे नंबर, अंक विभाजन के अनुसार करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रसायन विज्ञान में मिलेंगे अच्छे नंबर, अंक विभाजन के अनुसार करें तैयारी
Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सभी विषयों में बेहतर अंक लाने का प्रयास करते हैं। इस कारण छात्र परीक्षा को लेकर दबाव में आ जाते हैं।
खासकर, रसायन विज्ञान के पेपर में छात्र के ऊपर दबाव न बने, इसके लिए श्रीराधेश्याम इंटर काॅलेज ऊमरपुर में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता विजय सिंह वर्मा ने बुधवार को क्लास में छात्र छात्राओं को कुछ खास टिप्स दिए हैं। ताकि वे रसायन विज्ञान के पेपर में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में अंक विभाजन के अनुसार परीक्षार्थियों को तैयारी करना चाहिए। रसायन विज्ञान विषय परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थी रटने के स्थान पर अभ्यास करें।
आंकिक प्रश्नों को नियमित अभ्यास कर, उत्तर लिखने का प्रयास करें। रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में अलग-अलग अभ्यास के लिए अंक निर्धारित हैं। पूर्व प्रश्नपत्रों को देखें तो उसमें अंक विभाजन के विषय में जानकारी मिल जाएगी। उसी के अनुसार विद्यार्थियों को तैयारी करनी चाहिए। ठोस अवस्था, सॉल्युशन, इलेक्ट्रो रसायन, रासायनिक गतिकी, भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं, समन्वय यौगिक, जैविक अणु का अभ्यास करते रहें। सभी टाॅपिक व न्यूमेरिकल के शाॅर्ट नोट तैयार कर उसका प्रतिदिन पुनरावृत्ति करें। लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों पर और भौतिक रसायन पर विशेष ध्यान दें। निर्माण वाले प्रश्न में चित्र जरूर बनाएं। क्रिया विधि को बार-बार लिखकर समझने का प्रयास करें तो अच्छे अंक लाएं जा सकते हैं।