{"_id":"e216878d5350095a9ae02a14e2116fa1","slug":"woman-killed-for-dowry-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए युवती को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए युवती को मौत के घाट उतारा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र के वशीरापुर भाट गांव में विवाहिता की
विज्ञापन
दहेज को लेकर हत्या कर दी गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत
आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हरदोई के पलिया हरिपालपुर गांव निवासी राम सिंह पुत्र छोटेलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन रीना (21) पुत्री छोटेलाल का विवाह वशीरापुर भाट कन्नौज निवासी श्रीराम के पुत्र अनंतराम से 14 मई 15 को किया था। शादी के बाद से ही ससुराली बाइक और दो लाख रुपये की नगदी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।
कई बार इस बात को लेकर पंचायत हुई, पर ससुराली नहीं माने। बुधवार की शाम पति अनंतराम, जेठ रामकिशोर, देवर जीतेंद्र, ससुर श्रीराम, सास व ननद सलोनी ने मिलकर रीना की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।