{"_id":"64554735cf0e8c0a7405cf6a","slug":"woman-injured-after-falling-from-bike-died-during-treatment-kannauj-news-c-12-1-217593-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Fri, 05 May 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। कोतवाली छिबरामऊ के बहबलपुर गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला की दूसरे दिन गुरुवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना तालग्राम क्षेत्र के अमोलर गांव निवासी कमलेश कुमार की पत्नी भाग्यवती (45) पुत्र रिंकू उर्फ रावेंद्र के साथ बुधवार को बेटी के घर जनपद फर्रुखाबाद के ज्यौता गांव शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रही थी। बहबलपुर गांव के समीप सड़क में बने ब्रेकर पर बाइक अचानक उछल गई और भाग्यवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुत्र ने आसपास के लोगों की मदद से 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया था। बेटे ने फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन घायल महिला को इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां गुरुवार को इलाज के दौरान घायल भाग्यवती की मौत हो गई। महिला का एक पुत्र और एक पुत्री है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --