{"_id":"693869a97c7b639fa206e705","slug":"woman-dies-due-to-treatment-by-quack-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141366-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत
विज्ञापन
सौरिख। ग्राम उड़ेलापुर में मंगलवार को अचानक वृद्ध महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे झोलाछाप के पास ले गए। दवा लेकर महिला घर आ गई पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर निवासी सावित्री देवी (60) सुबह 11 बजे बेटे संजय सिंह के साथ पैर में फुंसी की दवा लेने के लिए नगर के कायमपुर रोड पर एक झोलाछाप से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह बेटे के साथ वापस घर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि दवा खाने के बाद सावित्री की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक झोलाछाप के पास ले जाते तब तक दोपहर 3.30 बजे उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर मिलते ही झोलाछाप दुकान का शटर बंद कर भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।