फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   When two daughters were born, the husband beat them and sent them away.

Kannauj News: दो बेटियों का हुआ जन्म तो पति ने पीटकर भगाया

Wed, 22 May 2024 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
When two daughters were born, the husband beat them and sent them away.
कन्नौज। महिला ने शादी के बाद बेटियों के जन्म दिया तो इसे लेकर पति और ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छह माह तक कमरे में बंद रखा। 13 मई को महिला ने मायके पक्ष को जानकारी दी तो उसके दो भाई उसे लेने ससुराल पहुंचे, जहां ससुरालियों ने दोनों भाइयों को भी पीट दिया। इसके बाद महिला को भी पीटकर घर से बाहर भगा दिया। महिला न्याय के लिए आला अफसरों के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर निवासी नेहा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कन्नौज के गुरसहायगंज के रामकिशननगर निवासी विक्रम उर्फ विकास पांडेय से हुई थी। दो बेटियां आंशी और दृष्टि हैं। आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालीजन बेटा न होने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

13 मई को महिला की सूचना पर उसके दो भाई सोनू और मोनू उसे लेने पहुंचे तो पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उन्हें भी पीट दिया। घटना की जानकारी पर डायल 112 पुलिस कोतवाली ले गई। पुलिस ने पूरे दिन कोतवाली में बैठाए रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ससुरालीजनों ने भगा दिया। महिला ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed