फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water was not available, roads were also dug up, people expressed displeasure

Kannauj News: पानी मिला नहीं, सड़कें भी खोद डालीं, लोगों ने जताई नाराजगी

Tue, 18 Jun 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water was not available, roads were also dug up, people expressed displeasure
तालग्राम। ब्लॉक के नैपालपुर में हर घर नल योजना का लाभ सात हजार लोगों को नहीं मिल पा रहा है। नल से पानी तो नहीं मिला, लेकिन सड़कें खोद कर डाल दी गईं। खुदी पड़ी सड़कों से लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अफसरों से नाराजगी है। सोमवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पानी की टंकी पर नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नैपालपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पेयजल योजना की लागत 243.42 लाख रुपये है। पानी की टंकी बनाने का काम सात जनवरी 2022 में शुरू हुआ था, जिसे छह जनवरी तक पूरा करना था। अभी भी ओवरहेड टैंक के पिलर अधूरे हैं। पंचायत के तीन गांव ककराह चचियापुर, नैपालपुर के तीनों गांवों में आधी अधूरी पाइप लाइन बिछी है। बीते तीन माह से काम ठप है। पाइप बिछाने के बाद गड्ढे को ठीक ढंग से नहीं भरा गया है। जल्द पानी सप्लाई और गड्ढों को सही से नहीं भरने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विगत सप्ताह पहले जल निगम अधिशासी अभियंता ने गांव में अधूरे ओवरहेड के चलते सीधे नलकूप से सप्लाई के आदेश दिए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था ने आदेश हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

फोटो :03: विमलेश। संवाद

ककराह निवासी विमलेश का कहना है कि पंचायत के मजरों में लगे हैंडपंप प्रधान की लापरवाही से 60 फीसदी खराब पड़े हैं। टंकी से सप्लाई न होने से पानी की किल्लत है।

---

फोटो :04: सुनील राजपूत। संवाद

सुनील कुमार राजपूत का कहना है कि पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन खोदी गई गांव की सड़कों को वैसा छोड़ दिया गया है। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।

-----

फोटो :05: विवेक। संवाद

विवेक कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा गांव की जनता को उठाना पड़ रहा। अगर जल्द पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे।

-------

फोटो :06: सुनील। संवाद
सुनील कुमार बताते हैं कि मार्च में कार्य पूरा होना था।, लेकिन अभी तक अधूरा है। ऐसा काम चला तो एक साल में भी पानी सप्लाई नहीं मिल पाएगी। अब डीएम से शिकायत करेंगे।


--------

इनसेट
जल्द से जल्द शुरू कराई जाएगी सप्लाई
जल निगम अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द सीधे पानी सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं। अब जहां पर शिकायत मिल रही हैं, वहां निरीक्षण कर पानी सप्लाई शुरू कराई जाएगी। उसकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

--------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed