फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vivaahita kee maut, chhah sasuraaleejanon par riport

विवाहिता की मौत, छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

Thu, 22 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
vivaahita kee maut, chhah sasuraaleejanon par riport
कोतवाली में प्रार्थनापत्र देने आए परिजन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर कोतवाली के बरौली गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने फांसी लगा लेने की दलील दी है। वहीं मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के भुगैतापुर गांव निवासी छुन्नूलाल के बेटे रिंकू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि माता-पिता ने बहन आकांक्षा उर्फ गुंजन का विवाह 20 जून 2020 को बरौली गांव निवासी पवन कुमार के बेटे संजय से किया था। शादी में दिए गए दान-दहेज से पति व ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर बहन के साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बहन को 20 अप्रैल को फांसी पर लटकाकर मार डाला गया। मौत की सूचना ससुरालीजनों ने सुबह पांच बजे दी। जानकारी पर मां सावित्री देवी और परिजन पहुंचे तो बहन की लाश बेड पर पड़ी थी। गर्दन पर चोट के निशान थे। शक है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने पति संजय, ससुर पवन कुमार, सास, जेठ अजय कुमार, जेठानी, देवर रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed