{"_id":"614a28ea8ebc3e144e5d0451","slug":"vinita-mishra-got-three-sapna-got-five-votes-one-canceled-kannauj-news-knp6536161170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीता मिश्रा को तीन, सपना को पांच मत मिले, एक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीता मिश्रा को तीन, सपना को पांच मत मिले, एक निरस्त
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपते चुनाव अधिकारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सहकारी संघ के चुनाव में कांटे की टक्कर में सपना सेंगर ने विनीता मिश्रा को दो वोट से हराकर विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी राहुल पालीवाल ने प्रमाणपत्र सौंपा। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सेंगर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अंतिम मतदाता सूची मंगलवार सुबह फाइनल होने के बाद सर्वसम्मति न बनने पर चुनाव हुआ। विनीता मिश्रा को तीन और सपना सेंगर को पांच मत मिले। एक मत निरस्त कर दिया गया। सपना सेंगर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर राजवीर को चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता आनंद किशोर दुबे, रामेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र सेंगर सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी संघ प्रेमपुर में बीना यादव को निर्विरोध अध्यक्ष, राकेश सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने दोनों को प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान सपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर उर्फ बबल ने बताया कि पहले संजय यादव अध्यक्ष थे। आज उनकी पत्नी बीना यादव के निर्विरोध निर्वाचन ने साबित कर दिया है कि प्रेमपुर समाजवादियों का गढ़ है।
विज्ञापन
सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी अवनीश दुबे ने अध्यक्ष आकाश दुबे और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ओमी चतुर्वेदी, राघव दुबे, मुकेश पाठक ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ शिवकुमार थापा पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।