{"_id":"67d1d603ee2e0634850428b4","slug":"vehicle-collides-with-bike-sanitation-worker-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1006-126940-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, सफाई कर्मी की मौत
Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
हसेरन। ड्यूटी से साथी के साथ घर जा रहे सफाई कर्मी की बाइक में बुधवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
हसेरन क्षेत्र के अरुहो गांव निवासी कैलाश वाल्मीकि (45) उमर्दा विकासखंड क्षेत्र के मलगबा गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी से वापस आते समय हसेरन कस्बे में गांव के ही शिवराम सिंह बाइक पर बैठ गए। जैसे ही यह लोग सकतपुर रोड पर हुसैन नगर गांव स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने एक सफाई कर्मी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवराम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर तिर्वा के लिए रवाना हो गए।