फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vaccines for diseases will

बीमारियों से बचाव को लगेंगे टीके

Sat, 05 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 05 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vaccines for diseases will

ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बाल विकास की

विज्ञापन
सुपरवाइजरों, एमओआईसी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

सीएमओ कार्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण मिशन के तहत आयोजित हुए पहले दिन के प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर महीने में चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया कि गर्भवती माताओं के खून की जांच, ब्लड प्रेशर, यूरिन, गर्भवती महिला का वजन, गर्भावस्था की जांच व बच्चे की धड़कन की जांच फ्री में की जाएगी। इसी तरह बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा।

बाल विकास की सीडीपीओ इन सभी बातों का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देंगी। इसके माध्यम से कार्यक्रम को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर डा. सरदमन सिंह, डा. गीतम सिंह सहित सभी ब्लाकों के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed