फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unemployment can be eliminated by becoming skilled

Kannauj News: हुनरमंद बनकर दूर कर सकते हैं बेरोजगारी

Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unemployment can be eliminated by becoming skilled
कन्नौज। एससी-एसटी और ओबीसी के युवाओं के लिए उद्योग विभाग चार माह का प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार हुनरमंद बनकर रोजगार कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक प्रशिक्षु को एक किट और पांच हजार रुपये डीबीडी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उद्योग उपायुक्त धनंजय सिंह ने बताया कि एससी-एसटी और ओबीसी के बेरोजगार युवाओं के लिए इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग और प्लंबरिंग का चार माह का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। एससी-एसटी के लिए 45-45 के दो बैच बनाए जाएंगे और ओबीसी के लिए 37 युवाओं का एक बैच बनाया जाएगा। प्रशिक्षुओं को एक माह का सैद्धांतिक और तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रत्येक प्रशिक्षु को एक किट के साथ ही डीबीडी के माध्यम से बैंक खाते में पांच हजार रुपये भी दिए जाएंगे। अभी तक एससी-एसटी के 74 और ओबीसी के 29 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। चयनित होने के बाद प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन करना है आवेदन
उद्योग उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन करना है। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आधार, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण आवेदन में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed