फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Undertrial prisoner commits suicide by hanging himself in jail canteen

Kannauj News: जेल की कैंटीन में विचाराधीन बंदी ने फंदा लगा कर दी जान

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Undertrial prisoner commits suicide by hanging himself in jail canteen
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद युवक ने पाकशाला के स्टोर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। जेल प्रशासन के मुताबिक उसने पंखे में गमछे से फंदा बनाया और गैस सिलिंडर पर चढ़कर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर जेल गेट पर हंगामा किया।
विज्ञापन

जिला कारागार अनौगी में विचाराधीन बंदी 21 वर्षीय सूरज उर्फ छोटा सिसौदिया का शव शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे कैंटीन में बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। बंदी रक्षकों ने फंदा काटकर उतारा और जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में परिजनों को दी। इस पर परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

पिता फूल सिंह सिसौदिया और मां गुड्डी देवी ने जेल प्रशासन पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मां ने बताया कि घटना से दो घंटे पहले वह बेटे से मुलाकात कर बाहर निकली थीं। तब बेटा सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक आत्महत्या की बात समझ में नहीं आ रही है। मौके पर सीओ सिटी कमलेश कुमार ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूरज के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में 20 जुलाई 2024 को किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 21 जुलाई को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था और एक सितंबर को उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।

जेल अधीक्षक अकरम खान ने बताया कि जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की जांच की जा रही है। विचाराधीन बंदी मानसिक रूप से परेशान रहता था। इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed