फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled car collided with divider, five injured

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with divider, five injured
एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। गाजियाबाद से लखनऊ जाते समय सौरिख- इटावा बॉर्डर के पास एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना मसूरी निवासी असिम बेग(35) अपनी स्कॉर्पियो कार से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे। कार में मोहम्मद हसन (50), मोहम्मद रिजवान(52), इरशाद (59), मुबीन(37) भी थे। शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे सौरिख- इटावा बॉर्डर के पास स्कॉर्पियो कार के आगे व पीछे के टायर फट गए। इससे यह अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर और जाल को तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को वाहन से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed