फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umrda the 814 , 457 had a prescription filled in Hssern

उमर्दा में 814, हसेरन में 457 ने भरे पर्चे

Sun, 11 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Umrda the 814 , 457 had a prescription filled in Hssern

उमर्दा व हसेरन विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्य

विज्ञापन
पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन दोनों विकास खंडों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। उम्मीदवार अपने समर्थकों को ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों में लाद ब्लाक कार्यालय पहुंचे। बाद में प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराया।

उमर्दा ब्लाक में 814 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं हसेरन विकास खंड में 457 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। उमर्दा विकास खंड कार्यालय में शनिवार को सुबह से ही उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। गेट पर शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा।

उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावकों की तलाशी लेने के बाद ही गेट के अंदर प्रवेश दिया गया। उमर्दा की ब्लाक प्रमुख रामश्री कठेरिया ने अपने समर्थकों के साथ शाहनगर ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या 93 से नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक सपा नेता अजय वर्मा रहे।

इसी तरह से तिर्वा विस क्षेत्र प्रभारी अजय वर्मा की पत्नी ज्योतिसना वर्मा ने भी खानपुर ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या 96 से अपना नामांकन दाखिल किया। उधर, देर शाम तक कुढ़िना ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या 90 से शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वाले सपा नेता अजय वर्मा के पक्ष में किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।

इस वजह से उनके निर्विरोध बीडीसी चुने जाने की संभावनाएं बन गई हैं। निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय के मुताबिक, दोनों दिनों में 814 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इसी तरह हसेरन विकास खंड में भी शनिवार को भारी चहल-पहल रही।

प्रभावशाली उम्मीदवार अपने समर्थकों को ट्रैक्टरों व मार्शल वाहनों तथा दुपहिया वाहनों के जुलूस के साथ ब्लाक परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। हसेरन विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी विनय श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों दिनों में 457 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed