{"_id":"645546daf6165f446b07378e","slug":"two-sides-fight-over-enmity-eight-injured-kannauj-news-c-12-1-217628-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
Fri, 05 May 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर निवासी बसंत कुमार ने बताया कि तीन मई को परिवार में शादी थी। इसको लेकर गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते वह लोग रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को वह छिबरामऊ आ रहा था, तभी रास्ते में उन लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भाई बबलू, प्रेमचंद्र व राधा देवी को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से सतीश चंद्र ने बताया कि तीन मई को गांव में शादी थी, जिसमें गांव का ही युवक अनायास ही झगड़ा करने लगा। उसी दिन से उन लोगों ने उससे दुश्मनी मान ली। शुक्रवार को वह खेत से लौट रहा था, तभी रास्ते में उन लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए आए भाई प्रबल, जगवीर सिंह व अजब सिंह को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।