{"_id":"65db82bb5f970c9b740109a4","slug":"two-railway-stations-will-get-a-gift-of-rs-2197-crore-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109858-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो रेलवे स्टेशनों को 21.97 करोड़ की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो रेलवे स्टेशनों को 21.97 करोड़ की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
कन्नौज। अमृत योजना के तहत कन्नौज और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना है। सरकार ने इसके लिए 21.97 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बदलाव से जुड़े काम भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोनों रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोरो से चल रही हैं।
कन्नौज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 13.50 करोड़ और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के लिए 8.47 करोड़ का बजट मिला है। प्रधानमंत्री देश के 554 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। उसमें इज्जतनगर मंडल के छह रेलवे स्टेशनों में कन्नौज और गुरसहायगंज भी शामिल हैं। शिलान्यास के लिए कन्नौज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक के अलावा छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, असिस्टेंट कामर्शियल मैनेजर ईश्वर दयाल राणा समेत रेलवे विभाग के कर्मचारी व रेलवे बोर्ड के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्लेटफार्म नंबर दो और स्टेशन परिसर पर रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
कन्नौज रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार, पार्किंग, बुकिंग हाॅल, प्रतीक्षालय कक्ष, कॉनकोर्स, दोनों प्लेटफार्म की सतह, क्लाॅक, एलईडी, पार्सल कक्ष, सोलर पैनल से बनी छत, पार्क, बागवानी, लाइटिंग सहित आदि व्यवस्थाएं की जाएगी, जिसके बाद रेलवे स्टेशन हवाई अड्डे की तरह नजर आएगा। इसी तरह गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, टायल्स, हाईमास्ट लाइट, पार्किंग, प्रतिक्षालय, मॉडल इज्जतघर, एलईडी, दिव्यांगजनों के लिए रैंप आदि कार्य कराए जाएंगे।